Realme C51 Price :- रियलमी कंपनी ने अपने सी सीरीज के स्मार्टफोन को आगे बढ़ते हुए एक और शानदार फोन को मार्केट में उतारा है जिसका नाम कंपनी ने रियलमी c51 रखा है।
जैसा कि आप भी जानते ही होंगे कि रियलमी काफी दिनों से भारतीय मोबाइल बाजार में अपना पकड़ बना लिया है और सभी ग्राहकों का इस फोन पर विश्वास हो गया है।
जिसका मुख्य कारण है इसके फोन में मिलने वाले शानदार कैमरे, प्रोसेसर साथ ही साथ तगड़ी बैटरी। आज हम नीचे के लेख में रियलमी c51 स्मार्टफोन के फीचर्स से लेकर प्राइस तक के जानकारी को जानेंगे

Realme C51 स्पेसीफिकेशन
इस फोन में 6.74 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले का साइज दिया हुआ है तथा ब्राइटनेस नीटस 500 का दिया गया है। वही कंपनी ने इसमें 720 × 1600 पिक्सेल वाला रेजोल्यूशन दिया हुआ है।
इस फोन को एंड्रॉयड 13 पर आधारित बनाकर मार्केट में पेश गया है। कंपनी इस फोन में यूनिसॉफ्क टाइगर टी 612 का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया हुआ है।
वही इस फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी है तथा फास्ट चार्जर का सपोर्ट भी मिला हुआ है जो इस फोन को मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज कर देता है।
कंपनी ने रियलमी c51 फोन में दो बैक कैमरा दिया है जिसमें दोनों बैक कैमरे क्रमशः 50 मेगापिक्सल और 0.08 मेगापिक्सल के हैं तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
रियलमी का ये स्मार्टफोन मार्केट में आप लोगों को दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा जो क्रमशः 4/64 और 4/128जीबी का रहेगा। हालांकि कंपनी बहुत जल्द 8GB रैम वाले वेरिएंट को लाने वाली है।
Realme C51 कीमत
दोस्तों 4/64जीबी वेरिएंट का कीमत 7999 रुपए है। जबकि 4/128जीबी वाले वेरिएंट का कीमत 9499 रुपए रखा गया है।
अभी कुछ दिनों पहले फेस्टिवल सीजन में कंपनी रियलमी c1 स्मार्टफोन पर 20% का डिस्काउंट दे रही थी जिसके चलते यह फोन केवल 7000 रूपते के आसपास मिल रहा था।