Infinix Smart 7 :- दोस्तों इंफिनिक्स कंपनी मोबाइल मार्केट में अपने नए-नए फोन को पेश करना शुरू कर दिया है। इसी बीच इंफिनिक्स में हाल ही में अपने 5G स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा है जिसका नाम Infinix Smart 7 है।
इंफिनिक्स ने अपने इस 5G स्मार्टफोन को काफी कम बजट में ग्राहकों के लिए मार्केट मे पेश किया है। इंफिनिक्स का यह फोन 2023 का सबसे कम कीमत वाला 5G फोन हो सकता है।
यदि आप लोग भी अपने बजट को देखते हुए 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं, तो इंफिनिक्स का यह नया 5G फोन खास आपके लिए ही है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं

Infinix Smart 7 Specification
कंपनी ने इंफिनिक्स स्मार्ट 7 5G मोबाइल को एंड्रॉयड 11 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित बनाया है। साथ ही इस फोन को 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है।
कंपनी ने इंफिनिक्स स्मार्ट 7 में आईपीएस एलसीडी डिस्पले दिया है जिसका स्क्रीन साइज 6.6 इंच का है। फास्ट चार्जिंग के लिए इस फोन में 10 वाट का चार्जर है तथा दमदार बैटरी 5000mAh का है।
Infinix Smart 7 5G Camera
चलिए अब हम लोग इंफिनिक्स स्मार्ट 7 मोबाइल के कैमरा क्वालिटी के बारे में जान लेते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में दो बैक कैमरा सेटअप दिया है।
जिसमें से प्राइमरी कैमरा 13 एमपी का तथा सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का दिया हुआ है। वहीं फ्रंट कैमरे में आप लोगों को सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाएगा।
Infinix Smart 7 की कीमत
जैसा कि हमने आपको स्टार्टिंग के लेख में ही बताया था कि कंपनी ने इस फोन को काफी सस्ते बजट में मार्केट में उतारा है। हालांकि इस फोन में आप लोगों को 64GB का रोम वेरिएंट मिलेगा।
अगर बात करें इंफिनिक्स स्मार्ट 7 स्मार्टफोन की कीमत की तो आप लोग इस फोन को 7000 की कीमत में ले सकते हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले ऑफर के चलते इस स्मार्टफोन पे 1000 का डिस्काउंट मिल रहा था।